फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मानव अधिकारों को गहराई से समझने की आवश्यकता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज में लीगल लिटरेसी सेल और मानव अधिकार सर्टिफिकेट कोर्स की ओर से महिलाओं और बच्चों के मानवाधिकार पर ऑनलाइन व्याख्यान हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ पूना की डीन डॉ. गीतांजलि चंद्रा पहुंचीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

सर्टिफिकेट कोर्स की संयोजक डॉ. शालिनी शर्मा ने बताया कि वह 40 देशों की यात्राएं कर के अपने अनुभव के आधार पर मानव अधिकारों के विषय में जागरूकता फैला रहे हैं। मुख्यातिथि डॉ. गीतांजलि चंद्र ने विद्यार्थियों को स्त्री के मानवाधिकार और बच्चों के मानव अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि मानव अधिकारों का प्रश्न अत्यंत संवेदनशील है जिसको गहराई से समझने की आवश्यकता है। उन्होंने स्त्री और पुरुषों दोनों को मानव अधिकार दिए जाने की बात पर जोर दिया। 200 विद्यार्थियों ने इस व्याख्यान में भाग लिया। इस मौके पर डॉ. अजय अरोड़ा, प्रो. सुरेंद्र काजल, भाविनी तेजपाल, डॉ. दिव्या, प्रो. कपिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें