फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ट्रक ड्राइवर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के गांव दिवाना में ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने ट्रक के मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त गांव दिवाना निवासी 46 वर्षीय सुभाष चंद पुत्र केसर सिंह के रूप में हुई है। उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पैनल में जिला अस्पताल के आरएमओ डा. एसएस अरोड़ा, डा. गौरव चावला और डा. विमल शामिल रहे।
विज्ञापन

मृतक के भाई अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सुभाष चंद गांव गुमथला गढू निवासी नरेंद्र के ट्रक पर चालक था। करीब पांच दिन पहले वह पंजाब के लिए रवाना हुआ था। रविवार को नरेंद्र उसके भाई सुुुुभाष चंद को बेसुध हालत में घर छोड़ गए, जब वह सुभाष को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उससे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके भाई सुुुुभाष चंद की हत्या की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ब्यान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और विसरा लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें