फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने ट्रक चालक को 12 किलो 565 ग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। ट्रक चालक बलविंद्र सिंह उर्फ बोनी निवासी नाभा जिला पटियाला प्याज की आड़ में चूरापोस्त लेकर पंजाब लेकर जा रहा था। एनसीबी यूनिट प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनकी टीम कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर मुर्तजापुर के निकट गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि बलविंद्र सिंह अपने ट्रक में मध्य प्रदेश सामान लेकर जाता है। वापस आते समय सस्ते दाम पर चूरापोस्त खरीदकर पंजाब में महंगे दाम पर बेचता है। आज भी आरोपी राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी से होते हुए अपने ट्रक में प्याज की आड़ में चूरापोस्त छिपाकर पंजाब जाएगा।
विज्ञापन

सूचना पर टीम ने टाली फार्म के निकट नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को मिली सूचना के अनुसार ट्रक आता दिखाई दिया। टीम ने चालक को इशारा से ट्रक रुकवाकर चालक से पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। ट्रक की तलाशी लेने पर टीम को एक प्लास्टिक के कट्टे से 12 किलो 565 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश के आरोपी बलविंद्र सिंह को छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें