फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम और चूरापोस्त संग ट्रक चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने एनएच 152 डी पर एक ट्रक चालक को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ गिट्टू निवासी हेमराजपुर जिला गुरदासपुर पंजाब के कब्जे से 19 किलो 960 ग्राम चूरापोस्त व आधा किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी मध्य प्रदेश और राजस्थान से नशीला पदार्थ लेकर पंजाब की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम मुर्तजापुर बस अड्डा के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि गुरमीत सिंह अपने ट्रक में सामान के साथ राजस्थान व मध्य प्रदेश से चूरापोस्त छिपाकर लाता है। आज भी गुरमीत सिंह ट्रक में चूरापोस्त लेकर एनएच-152-डी के रास्ते से आ रहा है। वह 152-डी के रास्ते पिहोवा से होकर पंजाब जाएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-152-डी पर मुर्तजापुर के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को मिली सूचना के अनुसार ट्रक आता दिखाई दिया। टीम ने ट्रक को रुकवाकर चालक को काबू किया तथा पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। ट्रक की तलाशी लेने पर 19 किलो 960 ग्राम चूरापोस्त व आधा किलो अफीम बरामद बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को सात दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें