आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गांव बुढनपुर जिला कैथल निवासी रकम सिंह अपनी भांजी लगभग 11 वर्षीय मुस्कान व 9 वर्षीय नैंसी निवासी ढांड को बाइक से पिपली जा रहा था। जहां दोनों बहनों के बुआ के लड़के की शादी थी। ये तीनों लोक नायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे मोटरसाइकिल सहित रकम सिंह एक डिवाइडर की ओर गिर गया जबकि दोनों बहनें दूसरी ओर गिर पड़ी। ट्रक दोनों के उपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों व मौके पर मौजूद लोगों ने रकम सिंह को तुंरत अस्पताल में दाखिल करवाया गया जबकि घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बहनों के शव को कब्जे में लिया तथा सिविल अस्पताल में ही पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से भरा था। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन व स्कूल के अध्यापक भी मौके पर पहुंचे।
बेहद इंटेलीजेंट थी दोनों बहनेंढांड के ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मुस्कान 5वीं कक्षा की छात्रा थी तो उसकी छोटी बहन नैंसी तीसरी कक्षा में पढ़ रही थी। मुस्कान को पढ़ा रहे अध्यापक राजबीर सिंह ने बताया कि दोनों बहनें बेहद इंटेलीजेंट थी। दोनों छात्राओं ने आज भी परीक्षा दी थी, जिसके बाद वह छुट्टी लेकर शादी समारोह में जा रही थी। उनकी मौत की सूचना मिलते ही गांव व स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई।
गम में बदला खुशियों का माहौलदोनों मासूम बहनों की मौत की सूचना मिलते ही उनकी बुआ के घर शादी की खुशियां भी गमगीन हो गई। यह दोनों बुधवार को हो रही इसी शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। जैसे ही उनकी मौत की सूचना मिली तभी शादी की खुशियां मना रहे परिजनों व रिश्तेदारों के चेहरों पर एकाएक ही मायूसी छा गई और सभी रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे।
नहीं काबू किया जा सका ट्रक, मामला दर्ज : कुलदीपथर्ड गेट चौंकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन देर शाम तक चालक गिरफ्त में नहीं आ सका। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रेाल रुम में सूचना दी और पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन ट्रक चालक ट्रक लेकर कहीं शहर में ही छुप गया या बाहर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।