फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नौतपा खत्म, फिर भी तपा रही सूर्य की तपिश

Sat, 08 Jun 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नौतपा अब खत्म हो चुका है, लेकिन फिर भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। सुबह से निकली तेज धूप जहां लोगों को दिनभर तपा रही हैं तो वहीं लू का कहर भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। भीषण गर्मी व लू से बचने के लिए राहगीर मुंह पर कपड़ा लपेटे नजर आते हैं। कोई धूप से राहत पाने के लिए छाते का प्रयोग कर रहा है तो कोई पेड़ों की छाया पाकर धूप से बचने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार को दोपहर के समय पारा 42 डिग्री तक जा पहुंचा, जिसके चलते गर्मी का आभास भी बढ़ गया और भीषण गर्मी का असर बाजार में भी नजर आया। बाजार में हर ओर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को हल्के बादल छाने की संभावना बनी हुई हैं, जबकि अगले सप्ताह पारा बढ़ने के आसार बने हुए है, जिससे गर्मी का असर बढ़ सकता हैं।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि नौतपा खत्म होने के पश्चात भी अभी भीषण गर्मी का असर बना हुआ है, जिससे जहां जनजीवन पर असर पड़ा है तो वहीं सब्जियों की फसलों पर भी असर देखने को मिला है। जबकि अगले सप्ताह पारा फिर से बढ़ने की संभावना बनी हुई हैं, जिससे भीषण गर्मी का असर भी बढ़ने की आशंका रहेगी। भीषण गर्मी को देखते हुए सब्जियों की फसल की सिंचाई सुबह और शाम दोनों समय करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
आगे यह रहेगा संभावित तापमान (सेल्सियस में)
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 43 28
रविवार 44 29
सोमवार 45 29
मंगलवार 46 29
बुधवार 46 30
वीरवार 46 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें