फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवि में तीन स्टार्टअप्स के साथ त्रिपक्षीय समझौता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एमओयू साइन के उपरांत कुलपति प्रो. सोमनाथ सदेवा सहित अन्य सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शुक्रवार को तीन उभरते हुए स्टार्टअप्स और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी ऊष्मायन केंद्र (कुविटीआईसी) के साथ त्रिपक्षीय ऊष्मायन (इन्क्यूबेशन) समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर में स्टार्टअप संस्कृति को सशक्त बनाना और तकनीक आधारित नवाचारों को प्रोत्साहित करना है, ताकि युवा उद्यमी अपने विचारों को व्यावहारिक स्वरूप दे सकें।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तकनीक-संचालित उद्यमिता को बढ़ावा देने और वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करने वाले नवाचारों के पोषण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्टार्टअप्स से नवाचार, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ अपने उद्यमों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। आज का युग स्टार्टअप्स और तकनीकी नवाचारों का है। ऐसे में विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि समाज और राष्ट्र की चुनौतियों के समाधान में सक्रिय भागीदारी निभाना भी उनकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता को समान महत्व देता है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा उद्यमियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने अभिनव विचारों को व्यावहारिक उत्पादों और सेवाओं में बदल सकें। केयूटीआईसी के माध्यम से विश्वविद्यालय स्टार्टअप्स को तकनीकी एवं शैक्षणिक सहयोग के साथ-साथ उद्योग जगत से जोड़ने, बाजार की आवश्यकताओं को समझने और आत्मनिर्भर बनने में भी सहायता प्रदान कर रहा है। कुलसचिव लेफ्टिनेंट (डॉ.) वीरेंद्र पाल ने बताया कि इस समझौते के तहत चयनित स्टार्टअप्स को केयूटीआईसी में दो वर्षों की अवधि के लिए औपचारिक रूप से शामिल किया है। संरचित ऊष्मायन सहयोग, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय के संस्थागत संसाधनों तक पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें