कुरुक्षेत्र। मंदिर में त्रिपड़ी श्राद्ध पूजन करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में पितृ पक्ष के श्राद्ध के अवसर पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में निरंतर विधिवत मंत्रोच्चारण के त्रिपड़ी श्राद्ध अनुष्ठान एवं पूजन किया जा रहा है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अनुष्ठान में शामिल होने के लिए पहुंचे।
इस अवसर पर यजमान चुनी लाल, रुपिंदर सिंह, सलिंद्र, योग ध्यान, मनोहर देवी, कुलजीत सिंह, हरजोत कौर, मनरोज, अमित कुमार, अनिल कुमार, रजनी, मनदीप, अनिरुद्ध, वंशिका, उर्मिला, हर्ष, नसीब, संदीप कुमार, राजू, बंटी, जोगिंदर,आशपिंदर कौर इत्यादि ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजन व अनुष्ठान करवाया। अनुष्ठान पूजन के बाद दान इत्यादि किया गया।