फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बलिदान दिवस पर शहीदों को किए श्रद्धा सुमन अर्पित

विज्ञापन
लाडवा। देशभ​क्ति कार्यक्रम में पहुंचे थाना प्रभारी गुरनाम सिंह। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। प्राचीनतम बड़े हनुमान मंदिर के पास भरपूर कॉलोनी स्थित यूथ स्पोर्ट्स अकादमी में बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी गुरनाम सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। गुरदीप बेदी वशिष्ठ अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन जोगध्यान ने की। थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने कहा कि युवाओं को भारतवर्ष के बलिदानी वीर शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए। देश को सर्वोपरि मानते हुए सेवा में तैयार रहना चाहिए। नशामुक्त समाज निर्माण के लिए सहयोग मांगते हुए संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा। एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगध्यान और अन्य देशप्रेमियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संगठन के प्रधान विजय भूषण शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव सिंह की शान में अमरता के नारे लगाए और शहीदों का जीवन परिचय सुनाया। इस अवसर पर महासचिव व प्रशिक्षक चमन लाल, उपप्रधान राजेंद्र सिंह, राजवीर फौजी, रमन, सनी, सुनील, अनमोल लोहट, रामकुमार खाकट, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सेन, साहब सिंह, मनप्रीत बन, सुखराज ढिल्लों, इशांत सैनी, ऊनीत पाल, आसिफ खान एवं ऋतिक कल्याण सहित अन्य मौजूद रहे।

लाडवा। देशभक्ति कार्यक्रम में पहुंचे थाना प्रभारी गुरनाम सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें