इस्माईलाबाद। गांव बालापुर स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन करते श्रद्धालु।
इस्माईलाबाद। क्षेत्र के मंदिरों में मां दुर्गा का छठा नवरात्र श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गांव बालापुर स्थित बाला सुंदरी मंदिर में सुबह से श्रद्धालु मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी के दर्शन के लिए उमड़े रहे। मंदिर के महंत शंभू गिर ने बताया की मां दुर्गा के इस स्वरूप के दर्शन करने से कार्यों में आए विघ्न दूर होते हैं। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है, साथ ही मन में उत्पन्न ईर्ष्या व घृणा से छुटकारा मिलता है। उन्होंने बताया कि मंदिर में बने काली माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बकरी व भैंसे आदि भी भेंट स्वरूप दिए जाते हैं। इसके अलावा सप्तमी के दिन मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन कर भंडारा लगाया जाता है। दुर्गा अष्टमी के दिन मंदिर में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है।
इस्माईलाबाद। गांव बालापुर स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन करते श्रद्धालु।