फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पिपली। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेते व
विज्ञापन
पिपली। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित जनों ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला गया। छात्र-छात्राओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों में सुशासन, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र सेवा की भावना को विकसित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर हेडमास्टर बोधराज व स्कूल के अध्यापक सुमन, नवदीप, स्मृति कौशल्या, साथ ही एसएमसी रेखा रानी प्रधान, माय भारत कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक किरणदीप कौर, हिमांशी और प्राची मौजूद रहे।

पिपली। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेते व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें