फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाजपा कार्यक्रताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा डीडी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

पंडित जय भगवान शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। डीडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक युगपुरुष थे, ऐसे महान व्यक्तित्व सदियों में एक बार जन्म लेते हैं। उन्होंने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उनके नेतृत्व में भारत ने परमाणु शक्ति के रूप में दुनिया में अपना लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान जब बड़ी-बड़ी शक्तियों ने भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की, तब भी अटल बिहारी वाजपेयी न दबे न झुके। उन्होंने अद्भुत धैर्य, साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और भारत को ऐतिहासिक विजय दिलाई।
इस मौके पर सुखबीर सिंह मंडल प्रधान, जस्सी शर्मा मंडल महामंत्री, हरीओम अग्रवाल सदस्य दूरसंचार विभाग, जयप्रकाश सरपंच प्रतिनिधि रामगढ़ रोड, रामधारी शर्मा, बलविंदर सरपंच इशाक, रामनाथ सैनी सरपंच दीवाना, विजय सरपंच हमीरा फार्म मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें