फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स के लिए ट्रायल 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय एथलेटिक्स पुरुष एवं महिला सीनियर वर्ग प्रतियोगिताओं का आयोजन जल्द होगा। इन प्रतियोगिताओं में जिला कुरुक्षेत्र की तरफ से भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 28 अक्तूबर को द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी 28 अक्तूबर को सुबह सात बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में उपस्थित होकर अपना ट्रायल दे सकते है। ट्रायल के दौरान खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र व पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि पुरुष प्रतियोगिता के तहत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, तीन हजार मीटर स्टैपल चेस, पांच हजार मीटर, 10 हजार मीटर, 20 किलोमीटर वॉक, 110 मीटर हर्डल, 400 मीटर हर्डल, लॉग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताएं शामिल है। इसी प्रकार महिला प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, दो किलोमीटर स्टैपल चेस, पांच हजार मीटर, 10 हजार मीटर, पांच किलोमीटर वॉक, 110 मीटर हर्डल, 400 मीटर हर्डल, लॉग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताएं शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें