फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स के लिए ट्रायल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आज सोमवार को राज्य स्तरीय एथलेटिक्स महिला-पुरुष सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल होंगे। संभवत: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अगले माह आरंभ होगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 22 जिले के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनके चयन के लिए दो दिवसीय ट्रायल भी होंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस ट्रायल में विभिन्न तरह की दौड़, थ्रो और जंप के लिए मुकाबले कराए जाएंगे। प्रत्येक जिले दो-दो महिला और पुरुष खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के लिए होगा। प्रतियोगिता में कुल 56 पुरुष व 48 महिलाओं का चयन होना है। हालांकि विभिन्न तरह की रिले रेस में चार-चार महिला और पुरुष खिलाड़ी चुके जाएंगे लेकिन मिक्स रिले रेस के दो मुकाबलों में महिलाओं का चयन नहीं होगा।
बताया कि प्रतियोगिता में भी मिक्स रिले में महिलाओं की दौड़ नहीं कराई जाएगी। ट्रायल के मुकाबले द्रोणाचार्य स्टेडियम और नर्सरियों में होंगे। इसके लिए पांच एथलीट कोच की ड्यूटी लगाई गई है। यह ट्रायल आज सोमवार और अगले दिन शाम चार बजे तक खेले जाएंगे। इसमें सिर्फ सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को ही ट्रायल के लिए शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें