कुरुक्षेत्र। हॉकी हरियाणा की ओर से 18 से 23 फरवरी तक हिसार में महिला वर्ग की सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
इसी के चलते जिले की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की टीमों के लिए ट्रायल 15 फरवरी को सुबह नौ बजे हॉकी स्टेडियम शाहाबाद में रखे गए हैं। हॉकी हरियाणा के महासचिव गुरविंद्र सिंह ने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है। कुरुक्षेत्र जिले की टीमों का चयन करने के लिए ट्रायल 15 फरवरी को सुबह नौ बजे उक्त स्टेडियम में शुरू कर दिया जाएगा। सभी खिलाड़ी हॉकी कोच गुरबाज सिंह को रिपोर्ट करना सुनिश्चित करेंगे, जिन्हें सभी दस्तावेज लेकर आना होगा। संवाद