फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 11,000 केवी लाइन पर गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स​न्निहित सरोवर पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई 11 हजार केवी लाइन। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर पर मंगलवार रात करीब 1:30 बजे अचानक ही सफेदे का एक पुराना पेड़ समीप से गुजर रही 11000 केवी बिजली लाइन पर गिर गया। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और दो ट्रांसफार्मर भी गिर गए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान सड़क से कोई गुजर नहीं रहा था। गुरुद्वारा छठी पातशाही चौक से सन्निहित सरोवर होते हुए ब्रह्मसरोवर की ओर जाने वाले रोड पर हुआ।
विज्ञापन

आसपास के क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई। बुधवार सुबह से ही कर्मचारी पेड़ हटाने वाली लाइन को दुरुस्त करने में जुटे रहे। बिजली निगम जेई विकास कुमार का कहना है कि बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से एच पोल व तारें टूट गईं। निगम को करीब 30 हजार का नुकसान हुआ। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कॉलोनियों की लाइट को दूसरी लाइन से जोड़कर चलाया गया। पूरा दिन कर्मचारियों ने लाइन पर काम किया। बुधवार को शाम छह बजे तक सप्लाई ठीक हो पाई।

कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई 11 हजार केवी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें