फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बसों में सफर करना यात्रियों के लिए बनी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बसों में सफर करना शुक्रवार को यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। बस के लिए यात्रियों को दो से तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। लोकल रूटों पर बसें बंद रही। रोडवेज ने बसों के करीब 150 चक्कर मिस रखे।
विज्ञापन

सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के चलते प्रदेशभर के सभी डिपो से 1285 बसों को लगाया है। जिस वजह से सभी बसों के शुक्रवार सुबह से ही रूटों से चक्कर बंद कर दिए। अकेले कुरुक्षेत्र से ही 100 बसें कार्यक्रम में लगाई है। ड्यूटी इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि देर शाम तक सभी बसों को गांव में भेजा गया। सुबह साढ़े चार बजे तक सभी रोडवेज कर्मचारी बस लेकर योग स्थल पर पहुंच जाएंगे।
रैलियां व धार्मिक आयोजन बढ़ा रहे यात्रियों की परेशानी : लाडवा निवासी मनोज कुमार ने कहा कि सरकार आए दिन धार्मिक आयोजनों व रैलियों में बसों का इस्तेमाल कर रही है। इससे एक तरफ जहां सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा है, वहीं रूटों पर बसें न मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मनोज ने बताया कि वह किसी काम से लाडवा से कुरुक्षेत्र आए थे। जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ निकलना था लेकिन दो घंटे के इंतजार के बाद भी उन्हें बस नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें