फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वाहन की टक्कर लगने से ट्रांसपोर्टर की मौत, दोस्त जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिपली। जीटी रोड पर उमरी फ्लाईओवर के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त भूपेश गांधी (55) निवासी सेक्टर-चार के रूप में हुई। भूपेश गांधी करनाल के नमस्ते चौक पर ट्रांसपोर्ट चलाते थे। वह अपने दोस्त विनोद कुमार निवासी पिपली के साथ बाइक पर घर से करनाल जा रहे थे।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में सावन गांधी ने बताया कि उसके पिता हर रोज की तरह घर से सुबह करीब सवा बजे अपनी बाइक पर घर से करनाल के लिए चले थे। उनका दोस्त विनोद उनकी बाइक के पीछे बैठा था। जैसे ही वह लोग उमरी फ्लाईओवर से पहले पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। दोनों को आसपास के लोगों ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनोद कुमार का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें