कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रदेश के कई क्षेत्रों में लगातार जलभराव और बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के चलते परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया। यह परीक्षाएं 17 जुलाई से 21 जुलाई के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। केयू प्रशासन की ओर से इसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी की गई हैं। ये जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि केयू की ओर से निर्धारित की गई 17 से 21 जुलाई तक सुबह और सायं कालीन सत्र की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं में लिखित व प्रायोगिक परीक्षाएं दोनों शामिल हैं। उन्हाेंने बताया कि कुछ दिनों पहले हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ के हालात पैदा होने के चलते इन परीक्षाओं को स्थगित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि कुछ परीक्षार्थी असमंजस की स्थिति में थे कि सोमवार को परीक्षा होगी या नहीं, इसलिए केयू प्रशासन की ओर सेस्नातक व स्नातकोत्तर, अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित किया गया हैं। वहीं 17 जुलाई से शुरू होने वाली प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। परीक्षाओं के संबंध में सभी परीक्षा केंद्रों को भी ईमेल के माध्यम से सूचित कर दिया गया है और इसकी अधिसूचना केयू वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। परीक्षाओं को लेकर जल्द ही केयू की ओर से नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।