फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 10 इलेक्ट्रिक बसों से गीता जयंती में व्यवस्था संभालेगा परिवहन विभाग

Tue, 11 Nov 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले को मिली हाल ही में 10 इलेक्ट्रिक बसें अब 15 नवंबर से गीता जयंती में पर्यटक व श्रद्धालुओं को महोत्सव तक पहुंचाने का काम करेंगी। सभी बसों को लोकल रूटों से यात्रियों को ब्रह्मसरोवर तक पहुंचने में लगाया जाएगा। खासकर बसों का संचालन पीपली से लेकर थर्ड गेट तक रहेगा। सभी बसें वातानुकूलित हैं ऐसे में बाहर से आने वाले टूरिस्ट को परिवहन विभाग की बेहतर व्यवस्था मिलेगी। विभाग इन बसों को नॉन स्टॉप चलाने की तैयारी भी कर रहा है। इसके अलावा सामान्य बसों को भी गीता जयंती के लिए रिजर्व रखा जाएगा।
विज्ञापन

बनाई जा रही रूपरेखा : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव के लिए परिवहन विभाग व्यवस्थाएं बनाने में लगा हुआ है। लोगों की सुविधा के लिए विभाग सभी इलेक्ट्रिक बसों को रूटों पर दौड़ाएगा। वहीं सामान्य बसों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें