लाडवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीएम द्वारा ली गई बैठक में जिला स्तर से आए विनय गांधी ने डिजिटल माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एनीमिया के कारणों, लक्षणों, बचाव, जांच और उपचार पर प्रशिक्षण दिया। आयरन एवं फोलिक एसिड के महत्व के बारे में भी बताया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया गया। एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने कहा कि एनीमिया बच्चों, किशोर-किशोरियों, गर्भवती और धात्री माताओं की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्या है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करना, समय पर जांच, उपचार और आवश्यक पोषण उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है।
बैठक में प्रमुख अधिकारी
बैठक में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण कांत उपस्थित थे। सीनियर मेडिकल ऑफिसर, सीएचसी बाबैन और मथाना भी मौजूद रहे। ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर, चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर और महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (लाडवा, बाबैन, मथाना से) शामिल हुए। फूड एंड सप्लाई विभाग लाडवा और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन लाडवा एवं मथाना सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।