फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। स्थानीय कॉलेज में मंगलवार को रोजगार कौशल पर आधारित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम एक निजी कंपनी के प्राइड क्लासरूम के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, इंटरव्यू की तैयारी और कार्यस्थल के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण कौशलों का विकास करना रहा। इससे भविष्य में बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण अधिकारी राजीव ने वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में सॉफ्ट स्किल्स और पेशेवर व्यवहार के महत्व को समझाया। विभिन्न गतिविधियों से आत्मविश्वास, संचार क्षमता, सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. कुशल पाल ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को ऐसे अवसर का लाभ उठाने के बारे में प्रेरित किया। कॅरिअर विकास प्रकोष्ठ संयोजक नीति गोयल, महिला विकास प्रकोष्ठ संयोजक वंदना गुप्ता ने भी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।
उन्होंने शिक्षार्थियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने और कौशल विकसित करने की प्रेरणा दी। कॉलेज स्टाफ से रविंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार से शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी छह दिनों तक विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चा, प्रस्तुतियों और कौशल विकास सत्रों के साथ जारी रहेगा। इस अवसर पर शिक्षक, गैर शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें