फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध के कारण कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

Tue, 20 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
station - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले एक पखवाड़े से धुंध और कोहरे से प्रभावित कई ट्रेनें सोमवार को भी लेट रहीं। रेलवे स्टेशन पर कई गाड़ियां निर्धारित समय से घंटों देरी से आईं। इसके चलते यात्रियों को गाड़ियों के लिए खासा इंतजार करना पड़ा। अंबाला की ओर जाने वाली मालवा सुपरफास्ट तय समय आठ बजे से 4 घंटे लेट, पश्चिम एक्सप्रेस 13.27 की बजाय आधा घंटो लेट, सचखंड एक्सप्रेस 14.40 की बजाय 9 घंटे लेट, सुपर एक्सप्रेस 16.31 की बजाय एक घंटा लेट, सरयू यमुना एक्सप्रेस 16.58 की बजाय 14 घंटे लेट तो पठानकोट एक्सप्रेस सवा दस बजे से आधा घंटा लेट पहुंची।
विज्ञापन


वहीं दिल्ली की ओर जाने वाली भठिंडा एक्सप्रेस निर्धारित समय 9 बजकर 38 मिनट की बजाय आधा घंटा देरी से, जनशताब्दी एक्सप्रेस सवा नौ बजे से 25 मिनट लेट, सचखंड एक्सप्रेस एक बजकर 33 मिनट की बजाय 35 मिनट देरी से, सुपर एक्सप्रेस भी तय समय 11.34 से आधा घंटा लेट तो सरयू यमुना एक्सप्रेस भी 17.40 की बजाय 10 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें