फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यातायात व्यवस्था प्रभावित, बसें न मिलने से पूरे दिन भटके यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सिरसा में आयोजित कबीर जयंती समारोह के लिए जिले से 70 बसें भेजी गईं। इस कारण कई लोकल और लंबे रूटों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्री बस स्टैंड परिसर में ही बसों का इंतजार करते नजर आए। परेशान यात्रियों का कहना था कि एक तो भीषण गर्मी ऊपर से गंतव्य के लिए बसें न मिलना किसी मुसीबत से कम नहीं है। गर्मी के कारण छोटे बच्चे भी परेशान नजर आए।
रोडवेज में सफर करना बुधवार को यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। बसों के लिए यात्रियों को बस स्टैंड परिसर में ही दो से तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। एक तरफ गर्मी की मार तो दूसरी तरफ विभाग की अव्यवस्था से पूरा दिन बसों के लिए मारामारी रही। सिरसा में आयोजित कबीर जयंती समारोह में विभाग की तरफ से 70 बसों को भेजे जाने के चलते ये हालात बने।
विज्ञापन

सरकार के आदेशानुसार विभाग ने लोकल व लंबे रूटों से बसों को हटाकर समारोह में भेजा। करीब 150 बसों के चक्कर रूटों से मिस रहे।
राजस्व घटकर हुआ आधा ः रोडवेज में रोजाना जिले की बसों से विभाग को करीब 12 लाख का राजस्व होता है लेकिन बुधवार को जयंती में बसों के जाने से रूटों पर बसों की संख्या कम रही। इसी वजह से राजस्व घटकर करीब छह लाख रह गया।
विज्ञापन

सरकार के आदेश का पालन जरूरी ः नए बस अड्डे पर ड्यूटी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह कहते हैं सरकार की तरफ से जो आदेश विभाग को मिलते है उन्हें पूरा करना विभाग का काम है। दो माह में विभाग से करीब 455 बसों को रैलियों में लगाया है। बुधवार को सिरसा में 70 बसें भेजी गईं लेकिन प्रयास किए गए कि यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें