कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए गलत लेन पर ड्राइविंग और बगैर रिफ्लेक्टर लगे वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। इसके तहत पुलिस ने 232 वाहनों के चालान किए। यातायात थाना प्रभारी सुखदेव ने बताया कि अभियान के तहत गलत लेन पर चल रहे 31 ट्रकों के चालान किए। इसके अलावा गलत पार्किंग के 36, बिना हेलमेट के सात, लाइन चेंज के 31, बिना सीट बेल्ट लगा गाड़ी चलाने के दाे, गलत नंबर प्लेट के 66, गति से वाहन चलाने के 20 समेत कुल 232 चालान किए गए साथ ही चालकों पर 1.4 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।
बताया कि जिन ट्रकों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए थे उन पर अलग से कार्रवाई की गई है, क्योंकि अक्सर ट्रक चालक रिफ्लेक्टर नहीं लगाते हैं। इस वजह से सड़क हादसे भी होते हैं। इससे जानी नुकसान भी होता है। अभियान के तहत जहां ट्रकों व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं वहीं यातायात के नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।