फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: परीक्षा खत्म होते ही बने जाम के हालात, राहगीर परेशान

Mon, 27 Apr 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड पर परीक्षा केंद्र के बाहर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एचसीएस परीक्षा के चलते रविवार जाम जैसे हालात बन गए। जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर सुबह व शाम के सत्र में परीक्षा ली गई, जिसके बाद अचानक जाम जैसी स्थिति बन गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए और गर्मी के बीच राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


ज्यादा गंभीर स्थिति शाम की शिफ्ट में देखने को मिली। घर जाने की जल्दी में अचानक जाम की स्थिति बन गई, जहां करीब एक घंटा तक ऐसे हालात रहे। रविवार को रेवाड़ी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नारनौल, नूंह से लेकर भिवानी, सिरसा और सोनीपत तक के अभ्यर्थी निजी साधनों से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे थे। जाम के ज्यादा हालात परीक्षा केंद्रों के आसपास ही बने। हालांकि पुलिस ने पहली बार परीक्षा के साथ डायल 112 को भी जोड़ा तो वहीं परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जवानों को सुरक्षा के लिए लगाया गया।

कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड पर परीक्षा केंद्र के बाहर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें