कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर राजस्थान के लोक 15 कलाकारों ने सहरिया स्वांग लोक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देख न केवल पर्यटक गदगद हो उठे बल्कि जमकर सराहना भी की। सहरिया स्वांग नृत्य में कलाकर तीन प्रकार के नृत्यों से बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हैं, जिसमें भस्मासुर स्वांग, कालिका का स्वांग व होलिका स्वांग की अलग-अलग मुद्राएं शामिल हैं।
कलाकारों के मुताबिक स्मासुर स्वांग में भगवान शिव और भस्मासुर की विधाओं को दर्शाया जाता है, कालिका स्वांग चेत्र मास में किया जाने वाला स्वांग है और इसी प्रकार होलिका स्वांग फागुन माह में किया जाने वाला नृत्य है। सहरिया स्वांग में कलाकार अपने शरीर को विभिन्न प्रकार के रंगों से रंगकर आदिवासी वेशभूषा में शेर, बंदर, नाग इत्यादि का रूप बनाकर नृत्य करते हैं।