फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों से भरा आटो पलटा, कई चोटिल

Sat, 21 May 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
हादसे में घ्‍ाायल लाोग - फोटो : am
विज्ञापन
धर्मनगरी में घूमने आए पर्यटकों से भरा एक आटो ब्रह्मसरोवर अर्जुन चौक के पास पलट गया। आटो पलटने से सवार सभी 10 पर्यटक घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी हैं। आटो पलटने के बाद इसका चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि वह आटो को लापरवाही व तेज गति से चला रहा था। हादसे में सभी घायल मध्यप्रदेश के भींड जिला के गांव गुरनी से कुरुक्षेत्र में तीर्थ के भ्रमण के लिए आए थे। घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डा. दिनेश ने बताया कि घायलों की हालात ठीक है। इनमें से एक महिला घबराई हुई है। 

पहले आगाह किया था संभलकर चलाओ
एमपी जिला भींड के रहने वाले विपिन ने बताया कि आटो चालक बहुत तेजी से आटो चला रहा था। इस पर उन्होंने चालक को संभलकर धीरे आटो चलाने के लिए कहा था। कहने के मात्र कुछ ही मिनट में तेजी से चल रहा आटो चालक की लापरवाही से पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें