फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य युवा महोत्सव में अव्वल युवाओं को किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवा सशक्तीकरण और उद्यमिता विभाग की ओर से 8 से 10 दिसंबर तक इंद्रधनुष सभागार पंचकूला में राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें वर्ग अनुदेशक परविंद्र कुमार और लाइब्रेरियन पिंकी के सानिध्य में जिले की विभिन्न टीमों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य जगमोहन ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र की समूह लोक नृत्य की लक्ष्मी, भूमि, विशू, मुस्कान, अनपूरणा, निहारिका, प्रीति, खुशी, नेहा की टीम ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में उपासना ने और चित्रकला प्रतियोगिता में जगदीप सिंह ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उप-प्रधानाचार्य निर्मल, प्लेसमेंट अधिकारी गुरप्रीत और अन्य सभी कर्मचारियों ने प्रतिभागियों का प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें