पिहोवा। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आयोजित जागरूकता शिविर में हिस्सा लेती एसएमओ डाॅ.नमिता गुप्ल्द
पिहोवा। सीएचसी पिहोवा, पीएचसी सारसा के एरिया सब सेंटर रुआ में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। एसएमओ डाॅ. नमिता गुप्ता ने सीएचसी पिहोवा के सभी एचआई, एमपीएचडब्यूल्यू, एम, एएनएम और आशा कर्मियों की बैठक ली। इस मौके पर संस्था प्रभारी डॉक्टर नमिता गुप्ता एसएमओ सीएचसी पिहोवा ने सभी कर्मचारियों व आशा कर्मियों को डेंगू दिवस पर डेंगू मच्छर की पहचान, बचाव व इलाज के बारे में अवगत करवाया। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है व दिन के समय काटता है।
उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर इस बारे में सचेत करने के बारे में कहा गया। घरों के विजिट के दौरान कूलर, टंकी, हौदी व छतों पर पड़े खाली टायर की जांच करने के बारे में कहा गया। सप्ताह में एक बार ड्राई डे मनाने के बारे में कहा गया। डेंगू के लक्षण भी बताए इसके साथ बचाव की भी जानकारी दी। कहा कि रात को सोते समय पूरी बाजू के कपड़े पहने व रात को मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार होने की स्थिति में रोगी की रक्त पट्टिका बनवाएं व प्रयोगशाला में जांच करवाए। डेंगू होने पर मूल उपचार लें। अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें। डाॅ. नमिता ने निर्देश दिए की इस बारे में लोगों को जागरूक करें तथा स्कूलों में भी अभियान चलाएं।