संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। 25 मई को मतदान दिवस होगा, इसके लिए शनिवार को संसदीय क्षेत्र में स्थित विभिन्न दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारी, जो कि पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें सवैतनिक अवकाश मिलेगा, ताकि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ फैक्ट्री अधिनियम के तहत हरियाणा राज्य में स्थित फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रमिकों, जो कि हरियाणा के पंजीकृत मतदाता हैं। उनके लिए भी मतदान हेतु अवकाश रहेगा। वहीं प्रदेश के जो मतदाता अन्य पड़ोसी राज्यों में काम कर रहे हैं, उन राज्यों ने भी प्रदेश के मतदाताओं के लिए अवकाश घोषित किया है।