फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज चरमराएगी शहर की सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मियों ने किया काम न करने का एलान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगरपरिषद कार्यालय में मांगों को लेकर रोष जताते सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की सफाई व्यवस्था शुक्रवार को चरमराएगी। सफाई कर्मियों ने सफाई कार्य न करने का एलान किया है। कर्मचारी काम छोड़कर सुबह छह बजे से ही नप कार्यालय पर धरना देंगे। वीरवार को भी एसोसिएशन प्रधान सुभाष गुंसर के नेतृत्व में सफाई कर्मी दोपहर बाद हड़ताल पर उतर आए और तीन बजे से करीब छह बजे तक नप कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना देते रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती वे काम पर नहीं लौटेंगे। इस दौरान अकाउंट ऑफिसर मनोज चहल ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मी अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में एलान किया कि शुक्रवार सुबह छह बजे से फिर धरना शुरू कर दिया जाएगा।
सुभाष गुंसर ने बताया कि उनकी मांग है कि एलटीसी जारी की जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। 20 अक्तूबर 2022 को सरकार के साथ हुए समझौते के तहत ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कई मांगे मानी है, लेकिन अधिकारी इन्हें लागू नहीं कर रहे। अब मांगें माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें