फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 37.37 करोड़ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर नागरिकों को 37.37 करोड़ रुपये के तीन प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। इन प्रोजेक्ट में शाहाबाद का अस्पताल, लाडवा के गांव बहलोलपुर का आईटीआई और थानेसर के गांव किरमच का राजकीय स्कूल शामिल है।
मुख्यमंत्री कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित प्राकृतिक कृषि कार्यशाला में शिरकत करने कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम हॉल के पास से तीनों प्रोजेक्ट का उद्घाटन करके लोगों को सुपुर्द करेेंगे। शाहाबाद के राजकीय अस्पताल को अपग्रेड करके 100 बेड का अस्पताल बनाया गया है। इस अस्पताल को 36 महीनों में पूरा किया गया है। इस पर 24 करोड़ 72 लाख रुपए का बजट खर्च किया गया है। अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस, डायलिसिस और चिकित्सकों के घर भी हैं।
विज्ञापन

वहीं चार मंजिला इस अस्पताल में बेसमेंट भी तैयार किया गया है। अस्पताल एसी प्लांट के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इससे शाहाबाद और आसपास के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल पाएगा। वहीं लाडवा के गांव बहलोलपुर में राजकीय आईटीआई का निर्माण किया गया है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण पर सरकार की तरफ से करीब 8 करोड़ 65 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। दो मंजिला इस भवन में प्रिंसिपल कक्ष, कार्यशाला, आठ कक्षाएं, तीन जीआई कमरे, मल्टी पर्पज हॉल, पुस्तकालय व कॉमन हॉल का भी निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

गांव किरमिच में आधुनिकतम सुविधाओं से लैस राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवन का निर्माण किया गया है। इस प्रोजेक्ट पर सरकार की तरफ से करीब 4 करोड़ 14 लाख की राशि खर्च की गई है। इस स्कूल में 16 कक्षाएं, फिजिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब, कंप्यूटर रूम, पुस्तकालय, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम, स्टाफ रूम, लड़कों और लड़कियों के अलग-अलग शौचालय का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें