जिलेे में बुधवार को कोरोना से संक्रमित सात नए केस सामने आए हैं, जिनमें शाहबाद फेस-2 से 48 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा के वार्ड 14 से25 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय युवती और 45 वर्षीय महिला, लक्ष्मण कॉलोनी से 40 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 30 से 37 वर्षीय व्यक्ति तथा मोहन नगर से 70 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 188 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।
इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में अब तक 17778 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 17086 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2733 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके हैं और 300 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 84 को होटल में क्वारंटीन किया गया है।
उन्होंने कहा कि 10 लोगों को मुलाना मेडिकल कॉलेज, 31 मरीजों को हिरमी कोविड केयर सेंटर, पीजीआई चंडीगढ़ में 1, आयुर्वेदिक कालेज कोविड केयर सेंटर 27 व्यक्ति, घर में 4 व्यक्ति आईसोलेट, डीएसयू करनाल में 1, कोमांट चंडीगढ़ में 1, मेदांता गुरुग्राम में 1 और एलएनजेपी में 18 मरीजों को दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 17778 सैंपलों में 17086 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 406 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 286 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 188 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 188 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 97 एक्टीव केस हैं।