फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पंच का दम दिखाएंगी म्हारी छोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आज सोमवार को रोहतक में होने वाली हरियाणा राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता में म्हारी छोरियां भी अपने पंच का दम दिखाएंगी। इस प्रतियोगिता में मनोज बॉक्सिंग अकादमी की दो खिलाड़ी विंका और वंशिका का चयन हुआ है। दोपहर दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुईं। अकादमी के संचालक एवं कोच राजेश कुमार ने बताया कि 57 किलो भार वर्ग में विंका और 60 किलो भार वर्ग में वंशिका का चयन हुआ है। विंका एशिया और वर्ल्ड चैंपियन है, जबकि वंशिका हरियाणा स्कूल स्टेट में अपने मुक्के का लोहा मनवा चुकी है। दोनों खिलाड़ियों से स्वर्ण पदक की आस है। यह प्रतियोगिता चार से शुरू होकर सात नवंबर को संपन्न होगी। इसमें राज्य भर के 200 से ज्यादा मुक्केबाज शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए दो सप्ताह पूर्व रोहतक में ही ओपन टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत आरईसी फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर व सब जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता कराई हुई थी। इसमें उनकी अकादमी के सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें चार खिलाड़ी रितिका, धुव्रिका, जिया व लखविंद्र ने कांस्य पदक अपने नाम किया था, जबकि हर्षजोत ने गोल्डन पंच मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें