फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कॉलेजों के यूजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए पंजीकरण करने का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिलेभर के 14 कॉलेजों में करीब नौ हजार सीटों पर दाखिलों के लिए पंजीकरण करने की रविवार को अंतिम तिथि है। इससे पहले विभाग की ओर से 25 जून तक की आवेदन की अंतिम तिथि दी गई थी। ऐसे कई विद्यार्थियों को पांच दिन का और समय मिल गया था, जिनके दस्तावेजों में किसी तरह की कमी के कारण वे अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे। लेकिन 30 जून को रात 12 बजे तक दाखिला के लिए पंजीकरण करने का अंतिम दिन है, इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


अभी तक भगवान परशुराम कॉलेज में विभिन्न कोर्सों की 1080 सीटों पर 1216 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, डीएवी कॉलेज पिहोवा में 960 सीटों पर 954, राजकीय कॉलेज भेरियां पिहोवा में 480 सीटों पर 675, दयानंद कॉलेज थानेसर में 950 सीटों पर 898, आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद में 830 सीटों पर 591, राजकीय कॉलेज चम्मू कलां में 240 सीटों पर 63, इशरजोत डिग्री कॉलेज में 336 सीटों पर 154, इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा में 745 सीटों पर 897 और राजकीय कन्या कॉलेज पलवल में 860 सीटों पर 782 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इसी के साथ कुवि के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज में 1200 से अधिक सीटों पर करीब 1700 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसकी दाखिला प्रकिया शुरू कर दी गई है। एक जुलाई को विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसलिंग के लिए संस्थान में हाजिर होना होगा। मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद में 580 सीटों पर, सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या कॉलेज लोहार माजरा में 500 सीटों पर, द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज कुरुक्षेत्र में 420 सीटों पर और मनीष पपनेजा मेमोरियल एसडी गर्ल्स कॉलेज ईस्माइलाबाद में 215 सीटों पर आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें