फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अलग-अलग जगहों पर महिला सहित दो लोगों की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। संदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग जगह एक महिला सहित दो लोगों की कोई जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मनिंद्र कौर (34) निवासी सलपानी कलां के रूप में हुई जबकि दूसरा मृतक गुलाब सिंह (42) निवासी संत नगर इस्माईलाबाद है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए।
थाना झांसा पुलिस को दिए बयान में मालक सिंह ने बताया कि वर्ष 2010 में उसकी शादी फैजपुर जिला करनाल की रहने वाली मनिंद्र कौर से हुई थी। इस शादी से उसके पास 13 साल का एक बेटा गुरनूर है। उसकी पत्नी पिछले करीब तीन साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी, जिसका कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल से उपचार चल रहा था। 27 जून को उसकी पत्नी ने अपनी दवा की जगह कोई दूसरी दवा निगल ली, जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। वे तुरंत उसे कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को रेफर कर दिया। शुक्रवार को इलाज के दौरान मोहाली के अस्पताल में उसकी पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मनजीत कौर निवासी संत नगर ने बताया कि वह शुक्रवार को दिहाड़ी-मजदूरी करने के लिए गई थी। शाम करीब साढ़े चार बजे उसके छोटे बेटे सहदीप 14 ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसके पिता के मुंह से झाग निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची तथा अपने पति गुलाब सिंह को पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ देर बाद ही उसके पति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें