फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौमाता की रक्षा के लिए मुस्लिम युवकों ने लिया प्रण

Sat, 18 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
गाोमाता की रक्ष्‍ाा के लिए श्‍ापथ्‍ा लेते मुस्लिम समुदाय के लाोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुस्लिम समाज के युवकों ने शुक्रवार को लाडवा की श्रीकृष्ण गोशाला में पहुंचकर न केवल गोमाता की रक्षा की सौगंध खाई, बल्कि यह प्रण लिया कि वह गोमाता की रक्षा के लिए मुस्लिम समाज के लोगों को प्रेरित भी करेंगे। 
विज्ञापन

इससे पहले अल मुस्लिम खिदमत ए खल्क सोसायटी के प्रधान मोहम्मद परवेज अल्वी की अगुवाई में मुस्लिम वर्ग के लगभग 40 से ज्यादा युवक लाडवा-कुरुक्षेत्र मार्ग स्थित ईदगाह में एकत्र हुए। यहां जुमे की नमाज अदा करने के बाद सभी युवा लाडवा की श्री कृष्ण गोशाला में पहुंचे। इन युुवाओं ने गायों को चारा खिलाया। साथ ही गोमाता की रक्षा का प्रण भी लिया। मुस्लिम समाज की इस पहल की सराहना करते हुए श्रीकृष्ण गोशाला के प्रधान अशोक पपनेजा, डॉ. गणेश दत्त, युवा अग्रवाल सभा के प्रधान अमन सिंगला, डिंपल गुंबर, अमित बत्रा, गोरक्षा दल के प्रधान गिरीश अरोड़ा, गौरव रोहिला, सचिन गुप्ता, राकेश अरोड़ा ने सोसायटी के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया। मोहम्मद परवेज अल्वी ने बताया कि कुरान में कहा गया है कि गाय का दूध शीफा है। अल्वी ने कहा कि वह गाय को बचाने के लिए हर तरह से कोशिश करेंगे और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ सोसायटी के सचिव मोहम्मद जावेद अब्बास, खजांची मोहम्मद सलीम मलिक, मोहम्मद मेहरदीन, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद बुंदू, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद मून्ना, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद अमजद, मोहम्मद नफीस, मोहम्मद रफी, मोहम्मद मुनीर, मोहम्मद शराफत, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद शाहीद, मोहम्मद प्रवीन अंसारी और मोहम्मद इसराइल आदि मौजूद रहे।

नेक काम के लिए चुना पाक माह 
अल मुस्लिम खिदमत-ए-खल्क सोसायटी के प्रधान मोहम्मद परवेज अल्वी के कहा कि मुस्लिम समाज के लिए रमजान का महीना पाक व पवित्र माह होता है। वहीं रमजान माह में जुमे का दिन और भी ज्यादा खास हो जाता है। इसीलिए गाय की रक्षा के नेक काम को शुरू करने के लिए उन्होंने पाक माह के नेक दिन को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें