लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने बताया कि 10 अगस्त को कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा आयोजित होगी। यह यात्रा सेक्टर 2 से शुरू होकर लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक तक पहुंचेगी। कैलाश सैनी ने लाडवा विधानसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और सभी की ड्यूटियां लगाईं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस यात्रा में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। यात्रा के अंत में वे शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और जन-सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। कैलाश सैनी ने शहरवासियों से इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा शहीदों के बलिदान को समर्पित है। संवाद