लाडवा। बैठक के तहत एकजुट नवनियुक्त चेयरमैन सचिन गर्ग, डॉ अशोक निर्मल सहित अन्य पदाधिकारी एवं स
लाडवा। श्री राम हनुमान रामलीला समिति ने प्रधान के कार्यालय में बैठक की। इस बैठक में संगठन का विस्तार किया गया और नए सदस्यों को जोड़ा गया। समिति के प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि रामलीला 4 अक्तूबर से शुरू होगी। कलाकारों की रिहर्सल 15 अगस्त से प्रारंभ होगी। वरिष्ठ सदस्य अशोक निर्मल की अनुशंसा पर सचिन गर्ग को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। राजेश मिगलानी, राकेश खुराना, बृजमोहन शर्मा और मुकेश सहित कई अन्य नागरिकों को भी सदस्य बनाया गया। समिति संरक्षक जोगध्यान ने कहा कि युवाओं को जोड़ने से सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। इस बार रामलीला मंचन नए और आकर्षक अंदाज में होगा। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। इस अवसर पर निदेशक कुश गर्ग, उपप्रधान नरेश सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।