फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते मुख्यमंत्री नायब सैनी व सा​थ में भाजपा कार्यकर्ता। स
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर में बुधवार को उस समय माहौल देशभक्तिमय हो उठा जब तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी यात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की तो सैकड़ों स्कूली बच्चों आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पिपली अनाज मंडी में प्रजापति समाज के लोगों को प्रमाणपत्र वितरित करने पहुंचे थे। इस समारोह के संपन्न होते ही पिपली अनाज मंडी गेट से ही स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य के चलते तिरंगा यात्रा शुरू की गई। मुख्यमंत्री नायब सैनी, पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार के नेतृत्व में यात्रा पिपली गीता द्वार से होते हुए थर्ड गेट रोड सेक्टर दो कट पुलिस लाइन तक पहुंची। इस बीच यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया तो देशभक्ति गीतों से पूरा माहौल गूंज उठा। बच्चों से लेकर युवाओं में भी जोरदार उत्साह बना रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर देशवासी को अपने देश के लिए तत्पर रहना चाहिए। हमें अपनी स्वतंत्रता का मतलब समझना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इनके लिए बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक में जोश व उत्साह दिखाई दे रहा है।

कुरुक्षेत्र।  तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते मुख्यमंत्री नायब सैनी व साथ में भाजपा कार्यकर्ता। स

कुरुक्षेत्र।  तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते मुख्यमंत्री नायब सैनी व साथ में भाजपा कार्यकर्ता। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें