फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तिरंगा यात्रा देश की अखंडता, एकता व स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संकल्प

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुए श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश ग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में निकाली गई तिरंगा यात्रा का श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने भी जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर तिरंगा यात्रा में शामिल हरियाणा सरकार के पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी सहित अन्य का श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने फूलों की वर्षा व माल्यार्पण के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा पूरे देश की अखंडता का संदेश है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज का दिन हमें देश की अखंडता, एकता और स्वतंत्रता की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। आज भारतीय जनता पार्टी की भव्य तिरंगा यात्रा का नगर की विभिन्न सड़कों और मुख्य मार्गों पर जोरदार स्वागत हो रहा है। देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों की गूंज से माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें