फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चैत्र चौदस मेले के समापन के बाद दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने शनिवार को पवित्र ब्रह्मसरोवर में शनिचरी अमावस्या के अवसर पर आस्था की डुबकी लगा सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ब्रह्मसरोवर पर श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने सरोवर में डुबकी लगाने के बाद अपने पितरों की आत्मिक शांति के लिए पिंडदान करवाया। पिहोवा में चल रहे तीन दिवसीय चैत्र चौदस मेले के संपन्न होने के बाद पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, यूपी और दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में भी स्नान किया। कुछ श्रद्धालुओं ने अव्यवस्थाएं के चलते परेशानियां भी झेलीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें