फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेलवे रोड पर कूड़ा गिराने आए टिप्पर और डंपर चालकों को करना पड़ा लोगों के विरोध का सामना

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सड़क किनारे लगा गंदगी का ढेर।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड पर भगवान परशुराम चौक के निकट कूड़ा टिप्पर व डंपर चालकों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मामले की सूचना पाकर सुभाष मंडी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंंची तथा लोगों का समझाने का प्रयास किया। हालांकि विरोध के चलते टिप्पर और डंपर चालकों को बगैर कूड़ा गिराए ही लौटना पड़ा। वहीं विरोध के बाद वहां पहले से पड़ा कूड़ा भी उठाया गया। यहां बता दें शहर से प्रतिदिन करीब 80 टन कूड़ा निकलता है। पहले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में कूड़े का उठान नहीं हुआ, जिस कारण शहर में जगह- जगह कूड़े के ढेर लग गए। वहीं सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल वापस लेने के बाद शहर के हालात नहीं सुधर पाए।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल के चार दिन बाद भी शहर में कई जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसी के चलते मंगलवार को सफाई कर्मी परशुराम चौक के निकट कूड़ा डालने आए थे, मगर वहां पहले ही कूड़े का ढेर लगा हुआ था। इस कूड़े से भयंकर दुर्गंध आ रही थी। इसी दौरान कूड़े से भरे टिप्पर व डंपर को देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों के गुस्से और विरोध को देखकर पुलिस ने वहां कूड़ा गिराने से मना कर दिया। उसके बाद कर्मचारी अपने टिप्पर और डंपर लेकर वहां से चले गए। वहीं मामले की शिकायत लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से कर दी। अधिकारियों के दखल के बाद सफाई कर्मचारियों ने रेलवे रोड पर लगे कूड़े के ढेर को उठाना शुरू कर दिया। एक-डेढ़ घंटे के बाद कर्मचारी डंपर में कूड़ा इकट्ठा करके डंपिंग जोन में डालने के लिए चले गए।

जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर
पिछले नौ दिनों से सफाई कर्मी समान काम समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे थे। इस कारण शहर की सफाई का कार्य ठप हो गया था। शहर के प्रमुख रेलवे रोड, परशुराम चौक, सेक्टर-13, शास्त्री मार्केट, थीम पार्क, नीलम सिनेमा रोड, झांसा रोड, निरंकारी भवन के सामने कूड़े के ढेर लग गए हुए हैं। अब कर्मचारियों को कूड़ा उठाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ा रहा।

कुरुक्षेत्र। सड़क किनारे लगा गंदगी का ढेर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें