फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब तक बंटे 32 हजार 477 हैप्पी कार्ड, लगाए गए आठ हेल्प डेस्क

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर लगाए गए हेल्प डेस्क पर हैप्पी कार्ड लेने पहुंचे यात्री। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब तक जिले के 32 हजार 477 यात्रियों को हैप्पी कार्ड बांटे जा चुके हैं, जिनमें से कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में 22 हजार 597 व पिहोवा सब डिपो में नौ हजार 880 हैप्पी कार्ड शामिल हैं। हैप्पी कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए जिले से 85 हजार के लगभग यात्रियों ने आवेदन किए हुए हैं। डिपो की ओर से पिछले 60 दिनों से हैप्पी कार्ड बांटकर यात्रियों को राहत दी जा रही है। इसके लिए पांच के करीब हेल्प डेस्क कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो व तीन हेल्प डेस्क पिहोवा में लगाए गए हैं।
विज्ञापन


हैप्पी कार्ड का एक्टिवेट करने से लेकर अन्य त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए 30 से ज्यादा कर्मी हर रोज अपनी सेवाएं हेल्प डेस्क के माध्यम से दे रहे हैं। हालांकि अब हेल्प डेस्कों पर हैप्पी कार्ड लेने आए यात्रियों की भीड़ भी कम होने लगी है, लेकिन फिर भी शनिवार को भी हेल्प डेस्क लगाकर यात्रियों को कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। हैप्पी कार्ड के माध्यम से यात्री एक हजार किलोमीटर तक हर साल रोडवेज की बसों में सफर तय कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उन यात्रियों को दिया जा रहा है, जिनकी आय एक लाख रुपये सालाना से कम है।




यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए हेल्प डेस्क : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि जिले में अब तक 32 हजार से ज्यादा हैप्पी कार्ड बांटे जा चुके हैं। हैप्पी कार्ड लेने पहुंच रहे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से हैप्पी कार्ड बांटने से लेकर उन्हें एक्टिवेट करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें