फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलखंभ का प्रदर्शन कर किया रोमांचित

विज्ञापन
लाडवा गुरुकुल में वार्षिकोत्सव के दौरान मलखंभ पर प्रदर्शन करता विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। गुरुकुल लाडवा का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने मलखंभ का प्रदर्शन कर रोमांचित कर दिया। वहीं रंगारग कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी।
मुख्यातिथि के रुप में रिटायर्ड भूपिंद्र सिंह आईएएस ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य धर्मपाल ने हिस्सा लिया। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया गया। निदेशक डॉ. अमन पंजेटा ने बताया कि गांव खरकाली में गुरुकुल लाडवा का यह पहला साल है। गुरुकुल बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ योग व अन्य बातें बता व सिखाकर उनको तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को वार्षिक उत्सव का का आयोजन गुरुकुल में किया गया, जिसमें रंगारंग कार्यक्रम गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि रिटायर्ड आईएएस भूपिंद्र सिंह ने कहा कि जोे गुरुकुल में को अनुशासन सिखाया जाता है, जो एक अच्छे व्यक्ति के जीवन में बढ़ने के लिए जरूरी होता है। इससे पूर्व गुरुकुल में पढ़ने वाले सभी बच्चों की ओर मलखंभ के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आचार्य रणबीर शास्त्री, तिलक राज, डायरेक्टर रणधीर पंजेटा, प्राचार्या आशा चौधरी, वाईस प्राचार्य सतबीर सिंह, अमित पंजेटा, रणबीर बपदी, कर्मबीर खुर्दबन, कुंवर सिंघल, सचिन आर्य, सोना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें