दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने बगैर मास्क लगाएं सड़कों पर बेवजह घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि गत दिवस पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक बगैर मास्क लगाए बेवजह सेक्टर-8 कुरुक्षेत्र में घूम रहे है। सूचना पाकर पुलिस ने सेक्टर-8 से बिना मास्क लगाए घूम रहे सचिन व पवन कुमार निवासी यान अजराना कलां हाल निवासी सेक्टर-5 को काबू किया। दूसरे मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान संदीप कुमार निवासी कलसाना हाल निवासी शाहाबाद को बराडा रोड पर बेवजह बगैैैर मास्क लगाए काबू किया।