फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उत्तरप्रदेश से लाए गए धान के तीन ट्रक पकड़े

Sat, 18 Oct 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा/शाहाबाद। किसानों ने जिले में उत्तरप्रदेश से धान लोड कर लाए गए तीन ट्रक पकड़े हैं। इनमें से दो ट्रक शाहाबाद और एक पिहोवा में पकड़ा गया है। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तीनों ट्रकों के संबंध में शनिवार देर शाम तक जांच करती रही। ये ट्रक भाकियू अध्यक्ष गुरनाम चढूनी के आह्वान पर पकड़े गए। भाकियू कार्यकर्ता दिन भर सड़कों पर उतरे रहे तो राईस मिलों के आसपास इसके लिए निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

पिहोवा के गांव मुर्तजापुर में किसानों ने एक धान की बोरियों से भरे ट्रक को पकड़ा। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और आस-पास के अन्य किसानों को भी मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और ट्रक को कब्जे में ले लिया। किसानों ने बताया कि मुर्तजापुर गांव में एक धान की बोरियों से भरा ट्रक आया और ट्रक ड्राइवर ने उनसे रास्ता पूछा। ट्रक चालक ने बताया कि यूपी से धान लेकर आया है। इस पर किसान भड़क गए और ट्रक को रोक लिया। किसानों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पहले भी किसान बाहर से धान आने की शिकायत प्रशासन को कर चुके हैं।
किसान नेता प्रिंस वडैच ने बताया कि स्थानीय राइस मिलर किसानों से तो धान की खरीद नहीं कर रहे हैं और बाहर से सस्ते दामों पर धान खरीद कर ला रहे हैं। जिससे स्थानीय किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। कई दिनों तक किसानों की फसल मंडी में पड़ी खराब हो रही है। मंडियों में फर्जी गेट पास दिए जा रहे हैं। जिसकी शिकायत वे प्रशासन से कई बार कर चुके हैं। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि किसानों ने उन्हें सूचना दी थी कि यूपी नंबर ट्रक में धान की बोरियां लदी हैं । ट्रक को कब्जे में लिया गया, जांच की जा रही है कि धान किस राइस मिल में जानी थी। उधर शाहाबाद में भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस के मुुताबिक वे सुबह अपने खेतों की ओर गए तो उत्तरप्रदेश से आए दो ट्रक सड़क किनारे खड़े मिले। जांच की तो उनमें धान लोड था। पता चला कि यह धान एक राइस मिल में जाना था। सूचना तत्काल पुलिस व जिला प्रशासन को दी गई तो इनकी जांच शुरू की गई। उन्होंने कहा कि किसान अब लगातार निगरानी जारी रखेंगे, ताकि राइस मिलर्स व अधिकारियों की मिलीभगत से होने वाले इस गोलमाल को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें