फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शोरूम से तीन तोले सोने की चेन चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शोरूम में आभूषण देखने के बहाने आए महिला सहित दो लोग सोने की चेन लेकर फरार हो गए। चेन की कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। उधर, सारसा गांव में चोर खेत से तार व पंप चोरी कर ले गए। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में हर्ष जोशी निवासी कल्याण नगर ने बताया कि वह आभूषणों के शोरूम में सुपरवाइजर लगा हुआ है। दोपहर करीब तीन बजे एक महिला व एक आदमी उनके शोरूम में ग्राहक बन कर आए थे। उन्होंने सोने की चेन देखने की मांग की। कर्मी ने उनको सोने की चेन दिखानी शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने एक सोने की चेन चुरा ली और फरार हो गए। इस चेन का वजन करीब 33 ग्राम था, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है।
विज्ञापन

उधर, थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में सतबीर निवासी निवासी सारसा ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का करता है। 14 सितंबर शाम करीब छह बजे ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण निकलवाई थी और उसे ठीक कराने के लिए मिस्त्री के पास भेज दिया था। बकाया सामान एक मोटर का पंप व 350 फुट तार को कमरे के अंदर रख कर दिया था। गत दिवस वह अपने खेत में गया तो चोर कमरे से मोटर का पंप व तार चुराकर ले गए थे। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें