फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मौसम ने ली करवट, दिनभर छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम का मिजाज बुधवार सुबह से ही बदला नजर आया। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे किसानों के दिल की धड़कनें बढ़ी रही और उन्हें धान की चिंता सताने लगी जबकि दिन में कभी-कभी हल्की धूप भी खिली लेकिन फिर से बादल छा गए, जिससे पारे में कमी रही और मौसम में हल्की ठंडक बनी रही।
विज्ञापन

इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा और बुधवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी हैं, जिसके चलते अब पककर तैयार हो चुकी धान की फसल की चिंता किसानों को सता रही हैं। बारिश होने से धान की फसल को नुकसान होने की संभावना कृषि विशेषज्ञों की ओर से जताई जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी मौसम में बदलाव रहने की संभावना है, जिससे जिले भर में हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि 20 सितंबर से मौसम में फिर से बदलाव होगा और मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना भी रहेंगी। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि धान की अगेती फसल पककर तैयार है, ऐसे में बारिश होने से धान को नुकसान पहुंचने की संभावना रहती हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर धान की फसल बिछ गई हैं, जिससे पैदावार कम होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें